22 June 2026

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिखेगी धाकड़ धामी की धूम

0
IMG-20231012-WA0005.jpg

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की राजनीति का सबसे लोकप्रिय चेहरा बनता जा रहा है , मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के ग्राफ में निरंतर इजाफा हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी के सरल स्वभाव व कुशल कार्यशैली की बदौलत आज आज हर किसी की जुबान पर उनका नाम है, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी । मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आगामी नवंबर माह में लगभग 5 दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी रैलियां एवं जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने सदैव ही अपने अनेक धाकड़ व जनकल्याणकारी फैसलों से देश का ध्यान आकर्षित किया है. जिसमें समान नागरिक सहिंता (UCC) हो या देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने की बात हो। इसके साथ ही युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने अनेक कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों व कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर गतिमान है।

ये भी पढ़ें:   योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed