2 May 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कुंडहित, झारखण्ड में आयोजित “परिवर्तन सभा” को किया संबोधित

0
IMG-20240926-WA0052

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया।

 

हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा बद्री-केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है। झारखंड की भाजपा ने जो अभियान चलाया है, यह अभियान रुकना नही चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड और झारखंड राज्य एक साथ अस्तित्व में आए थे। दोनों ही राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। झारखंड में अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की साहस वीरता का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ हमारे आदिवासी लोगों ने आवाज उठाई थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद आदिवासी समाज की सुध नही ली गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने झारखंड राज्य निर्माण कर राज्य एवं आदिवासी समाज के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने आदिवासी समाज के सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने के लिए निरंतरता से कार्य किया है। उन्होंने कहा *हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी देश ही राष्ट्रपति हैं।* यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। 200 करोड़ की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी हेतु अनेक संग्रहालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें:   केदारनाथ में ‘VIP कल्चर’ पर बवाल: क्या मुख्यमंत्री के आदेशों से ऊपर हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष?

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज को केंद्र में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, जैसे अनेक योजनाओं से लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। *आज की योजनाएं महज कागजी नहीं अपितु प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी हैं।* प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में झारखंड को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाईवे, एलिवेटेड सड़क, 57 नए रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण, राज्य में वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी, 20 एकलव्य आवासीय विद्यालय की आधारशिला, देवघर में एम्स का निर्माण, जैसे अनेकों कार्य हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 करोड 02 लाख लोगों के कार्ड बने हैं, आवास योजना के तहत 55 लाख लोगों के लिए आवास का निर्माण किया गया है।38 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए गए हैं। 32 लाख परिवारों को शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 30 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 33000 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा क्षेत्र में करीब 340 कि.मी की सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा जिले में करीब 88 हजार किसानों को 154 करोड़ की सम्मान निधि दी गई है। योजनाओ के साथ प्रधानमंत्री जी ने देशहित में भी कई कड़े और बड़े फैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर विकास कर जन कल्याण को प्राथमिकता देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर तुष्टिकरण करने वाले, भाई भतीजा बाद करने वाले, भ्रष्टाचार में डूबे हुए जे.एम.एम, आरजेडी और कांग्रेसी गैंग हैं। झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। झारखंड सरकार के संरक्षण में घुसपैठियों को शरण दी जा रही है। विपक्ष के लोग आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यह घुसपैठिये हमारी बेटियों की जिंदगियों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के कई इलाकों में “हिंदुओं और आदिवासियों झारखंड छोड़ो” के नारे लगते हैं। ऐसे लोगों का संरक्षण झारखंड सरकार और इनके विपक्षी साथी कर रहे हैं। झारखंड में हो रही घुसपैठ से आने वाले समय में बड़ी संख्या में घुसपैठिए भर जाएंगे। पहले इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या 44 से घटकर 28 प्रतिशत हो गई है। ये बड़ा सवाल है…? इस प्रश्न का उत्तर हम सब ने मिलकर खोजना है। झारखंड सरकार ने आदिवासियों के साथ हमेशा धोखा किया है। झारखंड में दो लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं। भाजपा की सरकार आने पर इन सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा झारखंड की भ्रष्ट सरकार, पैसा लेकर पेपर बाटती है। झारखंड के मुख्यमंत्री कई घोटाले में जेल की हवा खाकर, जमानत में बाहर आए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा पर रोक लगाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस और जेएमएम सरकार दुर्गा पूजा के पंडाल न लगाने के साजिश रचती है। उन्होंने जनता से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL WooCommerce Floating Cart WooCommerce Follow-Up Emails WooCommerce Food Labels WooCommerce Food – Restaurant Menu & Food ordering WooCommerce for LatePoint (Payments Addon) WooCommerce Free Gift Coupons WooCommerce Frequently Bought Together WooCommerce Freshdesk WooCommerce Frontend Manager AFFILIATE WooCommerce Frontend Manager ANALYTICS