20 September 2026

चैंपियन पहुंचे विधायक उमेश कुमार के ऑफिस में जमकर की फायरिंग

0
20250126_175759

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच में फेसबुक की लड़ाई अब गोलीबारी में बदल गई है।

कुछ दिन पहले चैंपियन ने एक पोस्ट सोशल मीडिया में डाली थी जिसके बाद उमेश कुमार देर रात उनके लंडोर वाले घर में पहुंच गए और उन्हें सामने आने की बात कही। इस दौरान चैंपियन की तरफ से कोई भी व्यक्ति उमेश कुमार के सामने नहीं आया। उमेश कुमार ने बाकायदा इसको फेसबुक में लाइव भी किया।

ये भी पढ़ें:   NEET UG 2026: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', सभी आरक्षित श्रेणियों की जांच के दिए आदेश

वहीं आज शाम 5 बजे के करीब चैंपियन अपने किए लोगों के साथ जिसमें सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं वो उमेश कुमार के ऑफिस में पहुंच गए इस दौरान उमेश कुमार वहां पर मौजूद नहीं थे लेकिन ऑफिस में कुछ लोग थे जिनके साथ झगड़ा हुआ और उसके बाद चैंपियन ने और उनके साथियों ने जमकर गोलियां भी चलाई।

ये भी पढ़ें:   छात्रा के सवाल पर मंच से सीएम धामी का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए खाते में मिलेंगे पैसे

फिलहाल उमेश कुमार के ऑफिस में भारी पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed