24 June 2026

बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक खत्म, कुल 55 दावेदारों ने की लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश

0
Screenshot_2024-02-27-17-14-01-35_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संपन्न हुई। बैठक में यह तय किया गया की पांच लोकसभा सीटों के लिए जितने भी दावेदारों ने दावेदारी पेश की है उन सभी के नाम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेज दिए जाएंग। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कुल 55 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिनमें से सभी सांसदों सहित अन्य कद्दावर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पांचों सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा अनिल बलूनी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा अनिल बलूनी ने गढ़वाल सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। सबसे ज्यादा टिहरी लोकसभा सीट से 18 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है जिसमें मौजूदा सांसद भी है।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग प्रकरण-घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed