18 August 2026

अहिल्याबाई होलकर की जीवनी से महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी भाजपा: दीप्ती रावत भारद्वाज

0
IMG-20250515-WA0012

भारतीय जनता पार्टी ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में देश के सभी राज्यों में महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन और छात्र सम्मेलन जैसे जन संवाद के प्रेरणात्मक कार्यक्रम जिले व मण्डल स्तर तक आयोजित किये जायेंगे।

इसके निमित्त भाजपा ने देशभर मे सभी राज्यों में प्रदेश स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया है।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु केंद्रीय टीम का सदस्य भी बनाया गया है।

दीप्ती ने दिल्ली, शिमला और करनाल में आयोजित कार्यशालाओं में सहभागिता करते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवन संदेश को साझा किया।

 

14 मई को शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने कहा:

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

 

“अहिल्याबाई होलकर केवल एक रानी नहीं थीं, बल्कि न्याय, करुणा और सामाजिक दायित्व की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं।”

 

दिल्ली में हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा:

 

“जब स्त्रियों से चुप रहना अपेक्षित था, अहिल्याबाई ने शासन, न्याय और सेवा के माध्यम से एक नई परंपरा गढ़ी।”

 

करनाल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा:

 

“अहिल्याबाई का जीवन हमें यह सिखाता है कि महिला सशक्तिकरण किसी नारे से नहीं, बल्कि सतत सेवा, दूरदर्शिता और मूल्यों से होता है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

अहिल्याबाई ने, निर्माण के माध्यम से समाज को दिशा दी—घाट, मंदिर, कुएँ, मार्ग और न्याय की नींव। यह सब उनकी दृष्टि का परिणाम था।”

 

दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि 31 मई तक देशभर में विशेष आयोजन किए जाएँगे, जिनमें विद्यालयों में प्रतियोगिताएँ, कॉलेजों में व्याख्यान, और विभिन्न स्थानों पर महिला और युवा संवाद कार्यक्रम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed