2 September 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाजपा का पलटवार, बोली— ‘स्थान नहीं, राजनीति कर रही है कांग्रेस’

0
file_00000000b0ec7208a60af33c8e47f0fc

राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में शुरू हुआ सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर कांग्रेस सरकार पर कार्यक्रम के लिए जानबूझकर उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगा रही है, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस की मंशा वास्तव में छात्रों से संवाद करने की है, तो कार्यक्रम किसी भी उपयुक्त स्थान पर आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य छात्रों के मुद्दों पर चर्चा नहीं, बल्कि विवाद खड़ा कर राजनीतिक लाभ लेना है।

ये भी पढ़ें:   महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया।

भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम एक “प्रायोजित इवेंट” की तरह है, जिसमें प्रतिभागियों से लेकर सवाल और जवाब तक पहले से तय हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड के युवाओं को राहुल गांधी की नीयत और नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, इसलिए कांग्रेस इस कार्यक्रम को विवादों के सहारे सुर्खियों में लाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी प्रकरण को लेकर राहुल गांधी के बयान के विरोध में अंबेडकर महामंच ने किया पुतला दहन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पूर्व के आयोजनों का भी हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जयपुर और पटना में भी छात्रों से जुड़े कार्यक्रमों और परीक्षाओं के दौरान कांग्रेस के आयोजनों से अव्यवस्था की स्थिति बनी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी कार्यक्रम स्थलों को लेकर विवाद खड़ा करती रही है और इस बार भी वही रणनीति अपनाई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से जानबूझकर उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों में बाधा बताते हुए सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें:   एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर 'बीमा सप्ताह' का भव्य शुभारंभ, मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने फहराया निगम ध्वज

अब भाजपा के जवाब के बाद राहुल गांधी के दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड की राजनीति और गर्म होती नजर आ रही है। दोनों दल एक-दूसरे पर राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बनाने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed