13 October 2026

प्रियंका गांधी से ज्योति रौतेला की मुलाकात के निकाले जा रहे बड़े राजनीतिक मायने, उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

0
IMG-20260528-WA0047

देहरादून।

उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।

नई दिल्ली स्थित प्रियंका गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात को कांग्रेस संगठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भागीदारी और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

मुलाकात के दौरान ज्योति रौतेला ने प्रदेश के जमीनी हालात, कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रियंका गांधी को दी। वहीं प्रियंका गांधी ने भी उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द उत्तराखंड दौरे की इच्छा जताई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर सकता है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति की बैठक

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को केवल एक सामान्य शिष्टाचार भेंट नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अब महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। ऐसे में ज्योति रौतेला और प्रियंका गांधी की यह मुलाकात कई बड़े राजनीतिक संकेत दे रही है।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में आज कांग्रेस का हल्ला बोल, उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद

उत्तराखंड कांग्रेस लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ लगातार संवाद को भी पार्टी आगामी चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा मान रही है।

 

इस मुलाकात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कांग्रेस अब 2027 चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय मोड में आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed