18 August 2026

बड़ी खबर- सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

0
IMG-20251214-WA0040

ब्रेकिंग

देहरादून से जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी। 6 वर्षों से 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद संरचना विहीन संस्थान में रखना पड़ा भारी। अगले कुछ ही दिवसों में किया जा सकता है बैंक खाता सीज; संपत्ति कुर्क।

देहरादून के जिलाधिकारी ने कहा है कि जन के धन की लूट बर्दाश्त नही की जाएगी। राजस्व वसूली लिए हरहद तक जाएगा जिला प्रशासन।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने पूर्ण वसूली लिए डीएम से की सिफारिश।राजस्व हानि स्वीकार्य नहीं; बकाएदारों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार; विशेष अभियान चलाकर होगीं वसूली।तहसीलों से वसूली की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तलब

 

जिलाधिकारी ने सुभारती समूह से बकाया राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए है त्वरित कार्रवाई के निर्देश। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारीयों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में ऐसे सभी छोटे एवं बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed