8 July 2026

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धंसी,36 लोग फंसे

0
IMG-20231112-WA0006.jpg

उत्तरकाशी

जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना मिली कि उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल निरीक्षक जगदम्बा विजलवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों को मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया।घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए 'राजनीतिक मामलों की समिति' का किया गठन; गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत समेत 23 वरिष्ठ नेता शामिल

एनएचडीसीएल के पूर्व प्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि ब्रहम्खाल-पोलगांव निर्माणाधीन रोड टनल जो सिलक्यार से लगभग 2340 मीटर निर्माण किया गया है। वहीं सिलक्यार की तरफ से टनल के 270 मीटर भाग के पास 30 मीटर क्षेत्र में मलबा आने के कारण टनल के अंदर करीब 36 मजदूर फंसे हैं। मिलते ही राहत-बचाव कार्यों के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। मलबा हटाने का कार्य जारी है। वहीं कार्य के लिए मशीनों को भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:   मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed