12 October 2026

नैनीताल प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेट जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी

0
Screenshot_2025-08-19-21-08-12-12_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आपको बता दें आज सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सदन के बाहर और उसके बाद सदन के अंदर जमकर हंगामा किया, उनकी विपक्ष के नेताओं की मांग थी कि नैनीताल में जो कुछ हुआ उसके लिए डीएम और ssp क्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस बात को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। दूसरी तरफ सदन के कार्रवाई जब कल तक के लिए स्थगित कर दी गई उसके बावजूद विपक्ष के सभी नेता नेता प्रतिपक्ष के साथ सदन के अंदर ही धरने पर बैठे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

आपको बता दें मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं से फ़ोन पर बात की है। उन्होंने सभी से धरना समाप्त करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से धरना समाप्त करने और विधायक आवास पर लौटने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed