20 September 2026

जनपद पौड़ी, श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल, 04 सवारों की मौत।

0
IMG-20250112-WA0002

आज दिनाँक 12 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है

उक्त सूचना पर अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार पोस्ट श्रीनगर व सतपुली से SDRF टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई

ये भी पढ़ें:   छात्रा के सवाल पर मंच से सीएम धामी का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए खाते में मिलेंगे पैसे

 

उक्त बस GMO की बस संख्या UK 12PB- 0177, जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 18 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:   NEET UG 2026: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', सभी आरक्षित श्रेणियों की जांच के दिए आदेश

 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका के तहत बस के आसपास गहन सर्चिंग की गई जिसमें कुछ नही पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed