उत्तराखंड भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की घोषणा की, संगठन को मजबूत करने की कवायद
देहरादून:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों में सह-संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह नई सूची जारी की गई है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
* सांस्कृतिक प्रकोष्ठ: श्रीमती साधना शर्मा (देहरादून महानगर)
* शिक्षक प्रकोष्ठ: श्री अनु पंत (पौड़ी)
* प्रबुद्ध प्रकोष्ठ: श्री अविनाश पोखरियाल (पौड़ी)
* महिला / स्वयं सहायता समूह (SHG) प्रकोष्ठ: श्रीमती मोहिनी कनवाल (अल्मोड़ा) एवं श्रीमती पलक ठाकुर (नैनीताल)
* लघु उद्योग प्रकोष्ठ: श्री अजीत नेगी (देहरादून महानगर)
* खेलकूद प्रकोष्ठ: श्री विपिन उपाध्याय (पिथौरागढ़) एवं श्री गोविन्द सिंह बिष्ट (ऊधमसिंह नगर)
* चिकित्सा प्रकोष्ठ: डॉ. विजय बडोनी (उत्तरकाशी)
* सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ: श्री ललित सिंह राणा (देहरादून ग्रामीण) एवं श्री धर्मेन्द्र शर्मा (नैनीताल)
* पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ: श्री सोहन लाल खण्डूरी (चमोली)
* आर्थिक प्रकोष्ठ: श्री महेश गुप्ता (देहरादून महानगर)
* दिव्यांग प्रकोष्ठ: श्री अपूर्व कुमार नौटियाल (पौड़ी)
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए पदाधिकारियों के अनुभव और कार्यकुशलता से राज्य में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों
में तेजी आएगी।