25 June 2026

33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश महिला मोर्चा (कांग्रेस) ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

0
20260503_101620

महिला आरक्षण को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वर्तमान सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग की। ज्योति रौतेला ने कहा कि पूरे देश से महिलाएं पत्र लिखेंगी, उत्तराखंड से करीब एक लाख महिलाएं पीएम को पत्र भेज रही हैं।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

ज्योति रौतेला, अध्यक्ष महिला मोर्चा, कांग्रेस

इस पर भाजपा ने तंज कसा, प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने कहा कि पीएम को लिखना अच्छी बात है, लेकिन फोटो में पांच-छह महिलाएं ही दिखीं, लाखों पत्र की बात बाद की है। दीप्ती रावत ने कहा कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता अपनी भावना पीएम को अवश्य बताएं, लेकिन साथ ही अपने नेताओं को भी जरूर बताएं, कि राहुल-प्रियंका ने ही महिला बिल का विरोध किया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री के अनुसार ज्योति रौतेला पीएम के साथ सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी को भी पत्र लिखें और उन्हें बताएं कि आरक्षण की कितनी आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

दीप्ती रावत, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed