11 June 2026

हरिद्वार में फिर से होगी धर्म संसद, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने किया ऐलान

0
Screenshot_2024-12-13-18-13-39-39_7352322957d4404136654ef4adb64504

हरिद्वार में पूर्व में धर्म संसद आयोजित करने वाले जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हानंद ने एक बार फिर से धर्म संसद का ऐलान किया है। हरिद्वार के जूना अखाड़ा पहुंचे नरसिंहानंद गिरी ने साधु संतों के साथ हवन यज्ञ किया और 19, 20 और 21 दिसंबर को जूना अखाड़ा में धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया। यति नरसिंहानंद ने साधु संतों से धर्म संसद में सम्मिलित होने का आह्वान किया। अभी तक नरसिंहानंद गाजियाबाद स्थित डासना पीठ पर ही धर्म संसद आयोजित करने की बात कह रहे थे। दिसंबर 2021 में धर्म संसद विवादित रही थी, जिसमें नरसिंहानंद पर हेट स्पीच का आरोप लगा था। एक बार फिर हरिद्वार में धर्म संसद आयोजित होना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है।

ये भी पढ़ें:   सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव

 

यति नरसिम्हानंद गिरी, महामंडलेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *