19 August 2026

चारधाम यात्रा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच त्रिवेंद्र सिंह का बड़ा बयान

0
20240521_152730

चारधाम यात्रा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवस्थानम बोर्ड का जीन बोतल से एक बार फिर बाहर निकला है।

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब उन्होंने उस बोर्ड की स्थापना की थी, उस समय भी आलोचना की संभावना थी, लेकिन सरकार को आलोचनाओं से घबराना नहीं चाहिए। कहा कि देश और दुनिया का हिंदू उत्तराखंड में आना चाहता है इसके लिए व्यवस्थित यात्रा की जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की है। लोग सुरक्षित आए और सुरक्षित जाएं। इसको ध्यान में रखते हुए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। जिस पर सबकी सहमति ली गई थी। जिसमें कई लोगों के द्वारा तत्कालिक सरकार को सुझाव भी मिले थे। लेकिन कुछ लोगों की वजह से यह देवस्थानम बोर्ड भंग हुआ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

उन्होंने आगे कहा कि अब उत्तराखंड सरकार यात्रा प्राधिकरण बनाने की बात कर रही है। लेकिन नाम जो भी हो एक ऐसी रेगुलेटरी अथॉरिटी होनी चाहिए जो त्वरित निर्णय ले सके।

 

बाइट_ त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed