2 June 2026

पीएम मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को किया संबोधित, कही कई बड़ी बाते

0
IMG-20240402-WA0017

उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। पीएम ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा की देवभूमि उत्तराखंड में यह मेरी पहली चुनावी सभा है, अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास के माध्यम से लौटाऊंगा। देवभूमि का यह आशीर्वाद मेर बहुत बड़ पूंजी है।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय कुमार को दी राजस्थान की बागडोर, उत्तराखंड भाजपा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

यह चुनावी सभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को धन्य महसूस करता हूं। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है। सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हमारी सरकार ने 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया। इसके साथ ही पांच लाख शौचालय बनवाए गए, पांच लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए हैं। यहां के छोटे किसानों के बैंक खातों में 22 सौ करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें:   एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

मेरा मानना है कि केदारनाथ की तरह मानसखंड से भी दुनिया परिचित हो। पहले आदि कैलास को कोई जानता नहीं था, लेकिन पिछले एक साल में यह आंकड़ा लाखों में पहुंच रहा है। खेती हो, पर्यटन हो या उद्योग हो, सभी क्षेत्र में असीम संभावनाएं बनने जा रही हैं। आप सभी का सपना ही मोदी का संकल्प है। बीते वर्षों में यहां से पलायन रुका है। वह दिन दूर नहीं जब रोजगार के लिए दूसरे शहर गए लोग वापस लौटेंगे।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय कुमार को दी राजस्थान की बागडोर, उत्तराखंड भाजपा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

रैली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed