24 April 2026

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे आम लोगों के बीच, ऋषिकेश में बारिश से है लोगों की हालत खराब

0
IMG-20230822-WA0011.jpg

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारी वर्षा के कारण जल मग्न हुए क्षेत्रों हनुमंतपुरम गली 7,8,9 तथा अमित ग्राम गुमानीवाला, हरिद्वार हाईवे, श्यामपुर हाट गली, गुलजार फार्म, शक्ति विहार कॉलोनी सहित घरों में आई दरारों, बहे खेतों, टूटे आंगन का प्रशासन की टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान ड्रेनेज के स्थायी समाधान को लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए, जबकि एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सचिव लोनिवि को कड़े शब्दों में निर्देश दिए।

मंगलवार को डॉ अग्रवाल हनुमंतपुरम गली नंबर 07,08,09 में पहुंचे, यहां पानी की समस्या के स्थायी समाधान को नमामि गंगे के परियोजना निदेशक एसके वर्मा को दूरभाष पर निर्देश दिए। साथ ही मुख्य नगर आयुक्त को अतिशीघ्र पानी निकासी के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, एकांत गोयल, बृजपाल राणा, रूपेश गुप्ता, माधवी गुप्ता, अमरीश गर्ग, विशाल कक्कड़, दीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने अमित ग्राम गुमानीवाला में जलभराव की स्थिति जानी उन्होंने मौके पर मौजूद रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर को कड़े शब्दों में जंगल का पानी आबादी क्षेत्र में ना आने के लिए उचित समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सिंचाई के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी, विजेंद्र मोंगा आदि उपस्थित रहे।

डॉ अग्रवाल ने इसके बाद हाईवे का दौरा किया यहां नालो के कम अधूरे पड़े होने के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर एनएच अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही सचिव लोनिवि पंकज पांडे को दूरभाष पर कड़े शब्दों में निर्देश भी दिए।
—————————-
पानी की निकासी के लिए चंदन बिष्ट को डॉ अग्रवाल ने मना

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

अग्रवाल श्यामपुर हॉट वाली गली पहुंचे, यहां शक्ति विहार कॉलोनी गली नंबर 21 में करीब 3 फुट पानी में पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। यहां गंभीर समस्या को जानते हुए डॉ अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी को यहां पानी की निकासी सर्वप्रथम करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रेनेज के स्थाई समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी के लिए डॉ अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीण चंदन सिंह बिष्ट को अपने खेत से पानी की निकासी के लिए मनाया। जिस पर चंदन सिंह ने डॉ अग्रवाल को पानी की निकासी अपने खेत से निकालने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, सबर सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, स्वरूप सिंह पुंडीर, दिनेश कुमार, पवन पांडे, मंजू देवी, इला गैरोला, सतपाल रावत आदि उपस्थित रहे।

———————–
*सर्वे करवाकर प्रभावितों को दें उचित मुआवजा*
*ऋषिकेश।* डॉ अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा को जल भराव के कारण घरों में फंसे लोगों को भोजन, पानी तथा दैनिक उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में कोई भी व्यक्ति रह न जाए, इसका भी ध्यान रखा जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल की टीम भेजी जाए। साथ ही पानी की निकासी होने पर पटवारी सर्वे करें। जिससे नुकसान की सही स्थिति का आकलन किया जा सके और प्रभावितों को उचित मुआवजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL WordPress WooCommerce Repeat Order Plugin WordPress WooCommerce Return And ExChange RMA Plugin WordPress & WooCommerce Scraper Plugin, Import Data from Any WebSite. WordPressomatic WordPress To WordPress Automatic Crossposter Plugin for WordPress WorkaLock - Locksmith & Key Maker Service Elementor Pro Template Kit Workly - Job Listing & Career Recruitment Elementor Template Kit Workoution – Sports and Fitness Elementor Template Kit Workreap – Freelance Marketplace WordPress Theme Workreap Meetings – Streamline Your Meetings in the Workreap WorkScout - Job Board & Freelance Marketplace WordPress Theme