31 October 2026

आने वाले दिनों में होगी बर्फबारी! या कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बताया मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने

0
2024-01-30_16-34-01.jpg

जलवायु परिवर्तन का असर इस बार मौसम में भी दिखाई पड़ रहा है। जनवरी का महीना लगभग खत्म हो चुका है बावजूद इसके उत्तराखंड में बर्फबारी नहीं हुई है। वही वह स्थान जहां पर बर्फबारी देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते थे वह भी सुनसान पड़े हुए हैं, खासतौर पर बात करें नैनीताल, मसूरी, धनोल्टी की तो यहां पर भी अभी तक ठीक से बर्फबारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:   2027 विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, पांच राज्यों में चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश

 

वही मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने आने वाले दिनों में किस तरह का उत्तराखंड का मौसम रहेगा इसकी जानकारी दी है।

विक्रम सिंह ने बताया है कि मौसम की बात करें आज 30 तारीख जनवरी की है और आज मौसम साफ दिख रहा है।  लेकिन जो पहाड़ी जिले हैं जिनमे उत्तरकाशी, चमोली,  रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में रात को कुछ हल्की बिजली चमकती हुई दिखाई देगी। वही 31 जनवरी को कई स्थानों में बारिश होगी। लेकिन जब बात करते हैं बर्फबारी की तो वह 3000 मीटर से ऊंचे स्थान वाले क्षेत्र के कुछ जगहों में होती हुई नजर आएगी।

ये भी पढ़ें:   2027 विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, पांच राज्यों में चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश

वहीं ढाई हजार मीटर से 3 हजार मीटर वाले क्षेत्रों में भी कुछ जगह हल्की-फुल्की बर्फबारी होती हुई दिखाई पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed