18 August 2026

रुद्रप्रयाग में युवती के साथ की छेड़छाड़, जब किया युवती ने विरोध तो काट दिया कान

0
Screenshot_2025-04-09-10-52-26-76_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

छेड़खानी का विरोध करने पर काटा कान कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रदीप सिंह रावत द्वारा एक तहरीर दी गई कि उनके ही गांव का निवासी मकान सिंह और हुकुम सिंह उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था वहीं बीच बचाव में आए उनके पुत्र पर मकान सिंह द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके बाई तरफ का कान कट गया, परिजनों द्वारा देर रात्रि में ही अपने पुत्र को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग ने पोक्सो अधिनियम के तहत मकान सिंह एवं हुकम सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गई है।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी दी है कि कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें रवाना की गयी हैं। पुलिस के स्तर से अस्पताल में भर्ती बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी है, जिसका वर्तमान समय में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

 

अक्षय कोड़े, एसपी रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed