27 November 2026

कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं हुआ था चोरी, दून पुलिस ने 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर

0
IMG-20260404-WA0068

खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान

साइबर सेल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर।

पुलिस कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के किया सुपुर्द

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 70,45,000/- (रु0 सत्तर लाख पैंतालिस हजार) मूल्य के कुल- 415 मोबाईल फोन बरामद किये गये।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

आज दिनांक- 04/04/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया गया।

बरामदगी: 415 स्मार्ट मोबाईल फोन (कीमत – रु0 70 लाख 45 हजार)

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

नोट: मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल एवं थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।

पुलिस टीम:-

1- श्री अंकित कण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स,
2- निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सैल
3- म0उ0नि0 निर्मल भट्ट: साइबर क्राइम सेल
4- हे0का0 भरत सिंह रावत:
5- म0का0 रचना निराला
6- कानि0 सूरज रावत
7- हे0का0 किरन कुमार एसओजी
8- कां0 प्रकाश राज: सीओ आप्स कार्यालय
9- जनपद के थानों में नियुक्त CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मी

ये भी पढ़ें:   देव रतूड़ी- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से चीन तक का सफर, और अब उत्तराखंडी सिनेमा को एक नया मंच देने की तैयारी

अपील :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र लिए कोई मोबाईल फोन न खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed