7 March 2026

Viral video- सड़क में हुआ पंगा, घर में घुसकर की फिर पिटाई

0
Screenshot_2026-02-20-15-51-00-97_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देहरादून के अजबपुर खुर्द में सड़क को अवरुद्ध कर रही स्कूटी हटाने को कहा तो आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़ फोड़ की और एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी। ये घटना सवाल उठाती है की देहरादून में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे प्रतिदिन आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी,परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़

अजबपुर के गणेश विहार निवासी अमित चौहान ने बताया की उनके घर के गेट के सामने समीर निवासी शीतला विहार ने अपनी स्कूटी खड़ी की थी जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। अमित ने जब स्कूटी हटाने को कहा तो समीर ने अभद्र भाषा और गाली गलौच शुरू कर दी और धमकी दी। इस दौरान समीर से कहासुनी हो गयी और थोड़ी देर बाद समीर, राहील व उसके अन्य 20 साथियों ने अमित चौहान के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में अमित उनके भाई और घर में आये अन्य मेहमानों पर भी जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान अमित के 80 वर्षीय पिता भी मौजूद थे और इस घटना से बेहद डर गए और हमलावरों को समझाते रहे। फिर भी हमलावरों ने घर में तोड़ फोड़ की और अमित चौहान का पैर तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:   शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपितों पर सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन ये घटना सवाल उठाती है की देहरादून में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहें हैं जिससे प्रतिदिन आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Look: Minimal Magazine and Blog WordPress Theme Look – Responsive Multi-Purpose WooCommerce WordPress Theme Loquet – Museum & History Theme Lottie Animations Addon for WPBakery Page Builder Lottie Image Animation for WPBakery Page Builder Lottier – Lottie Animated Images for Divi Builder LotusGreen – Multipurpose WooCommerce Theme Louie – Modern Portfolio Theme for Agencies Lounge – Clean Elegant WordPress Theme Love Travel - Creative Travel Agency WordPress