30 April 2026

ग्रामीण थे पेयजल को लेकर बहुत परेशान, बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी ने सीएम धामी के सामने रखी बात

0
IMG-20250919-WA0048

विधानसभा रुद्रप्रयाग के अनेक ग्राम सभाओं में लंबे समय से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें व समस्याएँ सामने लाई जा रही थीं। और इसी बड़ी समस्या को लेकर कमलेश उनियाल द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण में थे तो ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपनी-अपनी ग्राम सभाओं की समस्याओं से अवगत कराया और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कमलेश उनियाल जी को लिखित ज्ञापन भी सौंपे थे।

जिसके बाद उक्त समस्या को संज्ञान में लेते हुए कमलेश उनियाल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर विधानसभा रुद्रप्रयाग की 48 ग्राम पंचायतों की गंभीर पेयजल समस्या से अवगत कराया। सीएम धामी ने इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन द्वारा सचिव, उत्तराखंड को आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए, जिसके क्रम में जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इस रिपोर्ट में विभिन्न ग्राम सभाओं की पेयजल आपूर्ति की स्थिति का उल्लेख किया गया है तथा जिन क्षेत्रों में अब भी संकट बरकरार है, वहाँ शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मैं विधानसभा रुद्रप्रयाग के समस्त सम्मानित ग्रामवासियों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि कृपया विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति से हमें अवगत कराएँ। यदि किसी ग्राम में विभागीय रिपोर्ट और वास्तविक स्थिति में अंतर पाया जाता है अथवा समस्या अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है तो कृपया उसे साझा करें, ताकि संबंधित विभाग को तत्काल सूचित कर समस्याओं के निवारण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
रुद्रप्रयाग जनपद के ग्रामीण की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सतत रूप से प्रतिबद्ध हूँ। आपके सुझाव और सहयोग इस दिशा में अमूल्य योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

कमलेश उनियाल
प्रदेश मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी
रुद्रप्रयाग विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Optica – Optometrist & Eye Care Elementor Template Kit Opticest - Optometrist & Eyecare Elementor Template Kit Optico | Optometrist & Eye Care WordPress Theme Optik – Optometrist & Eye Care WordPress Theme Optima - Multipurpose WordPress Theme Optima – Psychology and Counseling WordPress Theme Optima – Simple Magazine WordPress Theme Optimax – SEO & Marketing WordPress Theme Optimize – SEO, Digital Marketing, Social Media Theme Optin Monster Jetpack CRX Addon