15 August 2026

20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे,सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां

0
IMG-20250811-WA0105

सिर्फ 4 साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों का आंकड़ा भी पीछे

-चार साल में 25 हज़ार सरकारी नौकरियां, पिछली 9 सरकारें मिलकर भी न दे पाईं

धामी सरकार के 4 साल में दी रिकॉर्ड 26 हजार नौकरियां, 20 साल में सिर्फ 11 हजार!

25 साल में कुल 37 हज़ार में से अकेले धामी ने दी 26 हज़ार नियुक्तियां

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष में रोजगार का आंकड़ा युवाओं के लिए ऐतिहासिक संदेश लेकर आया है। महज़ चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26,025 युवाओं को सरकारी नौकरी देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जबकि राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों में 9 मुख्यमंत्रियों की सरकारें मिलकर भी कुल 11,528 नौकरियां ही दे पाईं।

ये भी पढ़ें:   पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

उत्तराखंड की 25 साल की यात्रा में सरकारी नौकरियों के लिहाज़ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल सबसे यादगार और ऐतिहासिक साबित हुआ है। युवाओं के लिए यह दौर सिर्फ अवसरों का नहीं, बल्कि पारदर्शिता और भरोसे का भी है। धामी सरकार ने सरकारी नौकरी देने वाले तीन आयोगों के मार्फत पिछली 9 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की तुलना में तीन गुनी नौकरी दी है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। खासकर धामी सरकार ने समूह ग में 16 हज़ार युवाओं को नौकरी दी। वहीं, अधिकारियों के 10 हज़ार पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई। पारदर्शिता का आलम यह रहा कि कई अभ्यर्थियों ने एक नहीं बल्कि तीन से चार परीक्षाएं पास कर सफलता पाई।यही नहीं धामी सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए एडवांस जॉब कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 10 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया का अधियाचन पूरा हो चुका है और विज्ञप्तियां जारी होना बाकी हैं। यह परीक्षाएं भी इसी साल तक कराने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में जल्द मातृ शक्ति को मिल सकता है फ्री बस का तोहफा, मसौदा हो गया तैयार

20 साल बनाम 4 साल रोजगार का साफ़ अंतर

 

पिछली सरकारों के लंबे कार्यकाल के मुकाबले धामी सरकार का प्रदर्शन रोजगार के क्षेत्र में कहीं आगे निकल गया है।

20 साल (9 मुख्यमंत्री) – 11,528 नौकरियां

4 साल (धामी सरकार) – 26,025 नौकरियां

 

 

आयोगवार भर्ती – धामी सरकार का रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:   स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

UKSSSC – 11,041 नियुक्तियां

UKPSC – 8,359 नियुक्तियां

UMSSSB – 5,926 नियुक्तियां

 

अन्य सरकारें (20 साल)

UKSSSC – 4,193

UKPSC – 6,128

UMSSSB – 1,207

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed