14 October 2026

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

0
vlcsnap-2024-10-10-17h53m07s400

 

श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट गुरूवार को अपराह्न एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों सिख श्रद्वालुओं का जत्था अंतिम अरदास के साक्षी रहे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से प्रारम्भ हो गयी थी।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति की बैठक

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे सुखमणि साहिब पाठ और सबद कीर्तन के पश्चात साल की अन्तिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सतखंड लाया गया तत्पश्चात दोपहर 1.00 बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा यात्रा को सुखमय ढंग से संपूर्ण सहयोग देकर सफल बनाने के लिए सभी संगतों, शासन-प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई को प्रारंभ हुई थी। इस वर्ष 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन किया। इसके साथ ही हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed