12 October 2026

जिलाधिकारी ने ली भागीरथी इको सेंसटिव जोन की बैठक ; दिए महत्वपूर्ण निर्देश

0
IMG-20250909-WA0126

जनपद के ईको सेंसटिव जोन में विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ईको सेंसटिव जोन में चल रही गतिविधियों, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और इन क्षेत्रों में पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

 

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लेकर गोमुख तक के क्षेत्र को घोषित किए गए भागीरथी ईकों सेंसेटिव जोन के अंतर्गत अनुमत एवं विनियमित गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों के लिए मॉनीटरिंग कमेटी का अनुमोदन लिए जाने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने ईको सेंसटिव जोन में अलाउड, परमिटेड,और रेगुलेटेड वर्गों को विशेष ध्यान में रखते हुए परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में आज कांग्रेस का हल्ला बोल, उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद

 

मंगलवार को हुई बैठक में भागीरथी ईको सेंसटिव जोन से संबंधित विभिन्न विभागों के कुल 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ईको सेंसटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और सेंसेटिव जोन में ऐसी परियोजनाएं शुरू की जाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हों और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हों।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार में हुई आज धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

 

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड उत्तरकाशी ,जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी, बीडीओ भटवाड़ी अमित ममगई, सहित संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *