30 April 2026

स्टेट जीएसटी विभाग ने शुरू किया ‘बिल लाओ – इनाम पाओ’ और आज ये हजारों ग्राहकों को कर रहा जागरूक

0
Bill-lao-inam-pao-scheme-being-successful.jpg

स्टेट जीएसटी विभाग पिछले लंबे समय से बिल लाओ इनाम पाओ योजना चला रही है। वहीं यह योजना भले ही शुरुआती दिनों में आम लोगों को ज्यादा समझ में नही आई पर धीरे धीरे विभाग ने आम लोगों को इस योजना के लाभ विभिन्न तरीकों से समझाने शुरू की ओर आज यह योजना प्रदेश भर में लोकप्रिय हो गई है। साथ ही यह योजना अब दोहरे लाभ का सौदा साबित हो रही है।

 

आम आदमी आज खरीददारी कर रहा है तो GST वाला बिल भी मांग रहा है। साथ ही विभाग द्वारा शुरू किए गए प्रोग्राम बिल लाओ इनाम पाओ में हिस्सा भी ले रहा है और अभी तक हर महीने 1500 इनाम उन जागरूक ग्राहकों को बांटे जा रहे हैं जो इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं और अपने जीएसटी वाले बिल विभाग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल में अपलोड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

 

इसकी वजह से स्टेट जीएसटी विभाग को बड़ी संख्या में बिलों की जानकारी मिल जा रही है। जिसके आधार पर यह पता लग जा रहा है कि संबंधित प्रतिष्ठान कर जमा कर रहा है या नहीं। ऐसे ही बिलों के परीक्षण में राज्य कर विभाग को पता चला कि देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी की 18 फर्म कर अपवंचना (कर चोरी) कर रही हैं। इन फर्मों के बिल तो ग्राहकों के माध्यम से विभाग तक पहुंच गए, लेकिन इनके कर व रिटर्न का पता नहीं चल रहा था। पता चला कि कुछ फर्मों का जीएसटी पंजीकरण दो-तीन साल पहले निरस्त हो चुका है या ये फर्म दाखिल रिटर्न में बिक्री को प्रदर्शित ही नहीं कर रही थीं। यह भी पाया गया कि कुछ फर्म ग्राहकों से जीएसटी तो चार्ज कर रही थीं, लेकिन उसे जमा नहीं कराया जा रहा था। फर्मों की ओर से की जा रही कर चोरी स्पष्ट हो जाने के बाद विभाग की ओर से इन पर छापेमारी की गई। इनमें 04 प्रतिष्ठान देहरादून, 05 हरिद्वार, 05 रुद्रपुर व 04 हल्द्वानी के पाए गए। अब तक की जांच में पाया गया कि इन्होने करीब 05 करोड़ रुपये की बिक्री पर कर चोरी की है। यह प्रतिष्ठान होटल, रेस्तरां, गारमेंट्स, डेली नीड्स स्टोर की श्रेणी में आते हैं। मौके से अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आय-व्यय और बिक्री समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। जिनका विश्लेषण शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार के प्रतिष्ठानों ने अपनी त्रुटि को स्वीकार करते हुए 2.47 लाख रुपये मौके पर ही सरेंडर कर दिए। बाकी से कर की वसूली ब्याज और अर्थदंड के साथ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई कुमाऊं और गढ़वाल जोन के अपर आयुक्तों के राकेश वर्मा व पीएस डुंगरियाल के मार्गदर्शन में की गई। टीम में संयुक्त आयुक्त एसआइबी/प्रा. देहरादून संभाग एसएस तिरुवा, डॉ सुनीता पांडे हरिद्वार संभाग, रणवीर सिंह रुद्रपुर संभाग, रोशल लाल हल्द्वानी संभाग, उपायुक्त सुरेश कुमार, कार्तिकेय वर्मा, रजनीश यशवस्थी समेत 70 कार्मिक शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

 

क्रिसमस और नव वर्ष पर विशेष निगरानी

आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल के मुताबिक सितंबर 2022 से लागू बिल लाओ इनाम पाओ योजना में अपलोड किए गए बिलों की जांच संयुक्त आयुक्त एसआइबी/प्रा. एवं नोडल अधिकारी आइटी से कराई जा रही है। जिसके आधार पर आगे भी छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर होटल-रेस्तरां के आयोजनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जहां भी कर चोरी की आशंका पाई जाएगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL WP Job Manager Statistics Addon WP Job Manager WC Paid Listings Addon WP Job Manager ZipRecruiter Integration Addon WP Jobs Board – Ajax Search and Filter WordPress Plugin WP Let It Snow WordPress Plugin WP-Lister Pro for Amazon by WP Lab WP-Lister Pro for eBay by WP Lab WP Mail Settings – Missing WordPress Settings WP Mail SMTP Pro WP Media Folder – Media Library with Folders