1 May 2026

शहीदे आजम भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत-अनिता ममगाई

0
IMG-20230928-WA0009-1.jpg

ऋषिकेश

शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। गुरुवार को नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर महापौर अनिता ममगाईं की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं व निगम पार्षदो ने माल्यार्पण कर शहीदे आजम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  महापौर ने शहीद-ए-आजम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह मां भारती के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। ऐसा वीर सपूत देश को न मिला और ना ही मिलेगा। महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का अहम योगदान रहा है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने इन्कलाब का नारा बुलंद कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और लाखों आजादी के महानायकों की शहादत के चलते देश गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ है। आज उन तमाम शहीदों की आत्माएं देश को मोदी जी के सुरक्षित हाथों में विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर होता देख प्रसन्न होती होगी। महापौर ने  कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ऐसे में शहीद भगत सिंह की जीवनी से हमें परिचित होकर उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने युवाओं को शहीद भगत सिंह की सोच पर चलने का आहवान भी किया। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल, पंकज शर्मा,विपिन पंत, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, अनीता रेना, विजय बडोनी,मनीष बनवाल, अजय कालरा, पवन शर्मा, शैलेंद्र रस्तोगी,अक्षय खेरवाल, सुजीत यादव, भूपेंद्र राणा , नरेंद्र शर्मा, रंजीत सिंह, विपिन कुमार, रोमा सहगल, जितेंद्र कुमार, विजय जुगलान,सन्नी सहगल, विनय कुमार, सुभाष कुमार,रमेश अरोड़ा , ज्योति सहगल, गौरव सहगल,संजय धयानी, विशाल सिंह, चरणजीत सिंह काचु, शैलेंद्र रस्तोगी , धीरेंद्र कुमार सिंह धीरू, नवीन नौटियाल, धीरेंद्र रांगढ़, विजय कुमार, जॉनी लाम्बा,  दीपक मंडल, महेंद्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Digitech – Technology Theme for WooCommerce WordPress Digitize – Digital Marketing Agency WordPress Theme Digitron – Software & SaaS Elementor Template Kit Digits : WordPress Mobile Number Signup and Login Digixon – Digital Marketing Strategy Consulting WP Theme Digixon – Digital Marketing Strategy WP Theme Dikan – Creative Business Studio Elementor Template Kit Dillmill – Organic Food Store Elementor Template Kit Dimita – Electronics WordPress Theme for WooCommerce Dina – Restaurant Cafe Food Theme