25 April 2026

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20240825-WA0001

 

 

देहरादून,

रविवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक तथा सेरकी, मालेवता में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेशभर बरसात से बंद हुई सड़कों की स्थिति जानी और उन्हें शीघ्रता से खोलने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्गों को खोलने के कार्य तेजी से किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशभर में लैंडस्लाइड जोन का चिन्हीकरण कर परमानेंट समाधान करने हेतु ठोस नीति बनाने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने आपदा मद में होने वाले मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए शीघ्र बजट का इस्टीमेट बनाने और जल्द शासन में भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बंद पड़ी सड़कों में प्रयोग हुई जेसीबी मशीनों की देनदारी के संबंध में आ रही विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के भी निर्देश दिए। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेरकी गांव तथा मालदेवता में बरसात से हुए नुक़सान की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सेरकी गांव, मालदेवता, भितरली और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में परमानेंट समाधान हेतु एक्शन प्लान तैयार करने और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को आगामी मंगलवार को स्थलीय भ्रमण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा में प्रदेश में आज कुल 90 सड़के बंद है। जिसमे 28 कुमाऊं तथा 62 गढ़वाल क्षेत्र की है। जिनको खोलने के लिए 212 जेसीबी मशीनें लगाई गई है। बंद हुई सड़कों का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड: 53 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी हरी झंडी

बैठक में उपस्थित रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, अधिशासी अभियंता संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL MainWP iThemes Security MainWP Links Manager MainWP Maintenance MainWP Page Speed MainWP Piwik Extension MainWP Post Dripper MainWP Post Plus MainWP Pro Reports MainWP Rocket MainWP Spinner