29 November 2026

तीर्थ पुरोहितों ने की सीएम धामी से श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को हटाने की मांग

0
20251010_193620

श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का विरोध एक बार फिर से श्री केदार सभा के तीर्थ पुरोहित समाज ने कर दिया है। इससे पहले भी तीर्थ पुरोहित समाज श्री केदारनाथ ने हेमंत त्रिवेदी का विरोध किया था। और एक बार फिर से उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम लिखा है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर आग्रह किया है कि हेमंत द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया जाए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले

“श्री केदार सभा तीर्थ पुरोहित समाज श्री केदारनाथ” ने एक पत्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि

श्री केदार सभा केदारनाथ आपसे आग्रह करती है कि हेमंत द्विवेदी (अध्यक्ष बद्री केदार मंदिर) की कार्य प्रणाली से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थ पुरोहितों में भी जनाक्रोश है अतः उक्त व्यक्ति को कपाट बंद होने से पूर्व यथाशीघ्र अध्यक्ष श्री बद्री केदार मंदिर समिति से हटा दिया जाए। जिससे जन आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed