28 August 2026

ऑपरेशन प्रहार: मुख्यमंत्री की सख्ती का असर, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में कई आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260401-WA0054

देहरादून |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है।

🔴 राजपुर फायरिंग हत्याकांड: 3 और आरोपी गिरफ्तार

राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग और हत्या की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में—

आदेश गिरी (शामली, यूपी)

समीर चौधरी (हरिद्वार)

मोहित अरोड़ा (नई दिल्ली)

शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना बार में हुए विवाद के बाद रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई थी।

👉 इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

💰 18.5 लाख की डकैती का आरोपी ऋषिकेश से गिरफ्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी योगेश रमेश लहारे को देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है।

👉 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन चेकिंग अभियान के जरिए आरोपी को ट्रैक किया।

🚨 1 लाख का इनामी, जेल फरार अपराधी भी पकड़ा गया

उड़ीसा के कटक जिले से जेल तोड़कर फरार हुए 1 लाख के इनामी अपराधी राजा साहनी को भी ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

👉 टिहरी और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को वाहन सहित दबोचा।

👉 आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

🚧 अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस और कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ मिलकर डाकरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

6 लोगों पर धारा 83 पुलिस एक्ट

14 लोगों पर धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई

8 वाहनों को क्रेन से हटाकर चालान

👮 डीजीपी का बयान: पूरे प्रदेश में सख्ती जारी

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूरे राज्य में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

✔️ संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

✔️ होटल, पीजी, आश्रम और धर्मशालाओं में सत्यापन अभियान

✔️ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

✔️ नियमों का उल्लंघन करने वाले पब और बार पर सख्ती

⚡ कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

“ऑपरेशन प्रहार” के जरिए उत्तराखंड पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed