14 September 2026

दिल्ली के बुराड़ी में अब नही बनेगा केदारनाथ धाम जैसा मंदिर, तीर्थ पुरोहितों ने स्थगित किया धरना

0
Screenshot_2024-07-16-13-50-49-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर के स्वरूप के विरोध में #kedarnath धाम के पंडा पुरोहित धरने पर बैठे थे। उनका विरोध था कि केदारनाथ धाम दुनियां में सिर्फ एक ही है, ऐसे में बुराड़ी में बन रहा मंदिर कैसे केदारनाथ धाम का स्वरूप हो सकता है। साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ साथ साधु संत समाज भी खासा नाराज हो रखा था। दूसरी तरफ विपक्ष भी इसको लेकर सवाल खड़ा कर रहा था।

ये भी पढ़ें:   हरीश रावत के इस्तीफे की खबरें भ्रामक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्थिति की साफ; ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल

वहीं उनके विरोध के बाद अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज को आश्वाशन दिया है कि दिल्ली में बन रहे मंदिर का नाम केदारनाथ धाम से जुड़ा हुआ नही होगा साथ ही उस मंदिर का स्वरूप भी केदारनाथ धाम से जुड़ा हुआ नही होगा।

सीएम #PushkarSinghDhami के आश्वाशन के बाद अब तीर्थ पुरोहित और साधु संतों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed