18 August 2026

टिहरी गढ़वाल का केशव थलवाल मामला, DSP अनुज कुमार करेंगे प्रकरण की जांच

0
20250920_141855

टिहरी का केशव थलवाल मामला जिसमें युवक ने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं, और उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मियों ने खुद अपने हाथ पर खरोंच लगाई और फिर उन्हें चाकू थमाकर अपराधी साबित किया, जैसे ही ये वीडियो सामने आई उसके बाद इस मामले ने तुल पकड़ लिया है। वहीं अब इस मामले की जांच 2017 बैच के DSP अनुज कुमार को दे दी गई है। अनुज कुमार अपनी साप छवि के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसे मामलों की जांच की है जहां पर मामले फंसे हुए नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

क्या है पूरा मामला।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां केशव थलवाल नामक व्यक्ति ने टिहरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने पुलिसकर्मियों ने खुद अपने हाथ पर खरोंच लगाई और फिर उन्हें चाकू थमाकर अपराधी साबित करने की कोशिश की। केशव ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

इस मामले में जांच अभी बाकी है, लेकिन पुलिस ने अपनी सफाई पेश की है। यह घटना टिहरी जिले में हुई है और इसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। केशव थलवाल के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्य बिंदु:

केशव थलवाल के आरोप: पुलिस पर मानवता की हदें पार करने का आरोप लगाया गया है।

वीडियो वायरल: केशव थलवाल ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

जांच बाकी: इस पूरे प्रकरण की जांच अभी बाकी है।

पुलिस की सफाई: पुलिस ने अपनी कार्रवाई पर सफाई दी है।

यह मामला अभी जांच के अधीन है और इसके परिणामों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed