15 October 2026

शीतलहर को देखते हुए इस जिले में जिला अधिकारी ने दी स्कूलों की छुट्टी

0
1000680451.jpg.webp.webp

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2024 को समय 14:00 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के तहत दिनांक 19-20 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के अनेक जगह शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति तथा कुछ जगह घना कोहरा की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (आरेंज अलर्ट) जारी की गयी है।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

 

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

 

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 20 जनवरी, 2024 को समस्त आँगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

 

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed