16 October 2026

स्वास्थ सचिव डाॅ आर राजेश कुमार ने किया कॉर्नेशन अस्पताल का निरक्षण, निरक्षण करते समय कई जगह जताई नाराजगी

0
Screenshot_2023-09-03-17-48-42-41_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x503.jpg

देहरादून,

देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है हालत यह है कि डेंगू से पूरा देहरादून परेशान है वहीं लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन तो सख्त दिखाई दे रहा है लेकिन नगर निगम का ढीला रवय्या है की डेंगू पर लगाम लगाना आसान नजर नही आ रहा है। वहीं इसी बीच स्वास्थ सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज जिला अस्पताल कोरोनेशन का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने हालातों जिला अस्पताल की इमरजेंसी के हालातों लेकर नाराजगी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

इसके साथ ही निरीक्षण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य ने सेंट्रल पैथोलॉजी का निरीक्षण करना चाहा तो लैब का भी ताला बंद मिला जिससे बाद सचिव स्वास्थ्य का पारा और ज्यादा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पैथोलॉजी लैब का बंद होना सही नहीं है लिहाजा पैथोलॉजी लैब को भी व्यवस्थित तरीके से खुलना और बंद होना चाहिए।।

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed