7 March 2026

तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के समापन समारोह का भव्य आयोजन

0
IMG-20251107-WA0024

राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थूवाला, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के दो दिवसीय रजत जयंती वर्ष समारोह के दूसरे दिन तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, माननीय मंत्री वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा और निर्वाचन उत्तराखण्ड सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया तथा इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ० रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड शासन, देश राज निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड भी उपस्थित रहे।

समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का निदेशक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किये जाने के उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना, मनमोहक स्वागत गान एवं रंगारंग सामूहिक नृत्य भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्तराखण्ड के शहीदों एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने उद्‌बोधन में कहा कि हम सभी को इस पर अमल करना जरूरी है कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा का अधिक से अधिक लाभ मिल सके क्योंकि तकनीकी क्रांति के द्वारा ही हमारा देश आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी देश बनेगा तथा विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा हो सकेगा। राज्य स्थापना के बाद से इन 25 वर्षों में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कई तकनीकी शिक्षण संस्थान खोले गये है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा तकनीकी संस्थाओं में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगभग 500 करोड़ के निवेश द्वारा विविध निर्माण कार्य किये गये हैं। राज्य की औद्यौगिक नीति के कारण Industry Institute Interaction के तहत तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कई एम०ओ०यू० भी सम्पादित किये गये हैं। आज इस राज्य के तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों को बहुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में आधुनिक तकनीकियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है और उद्योगों की नवीनतम तकनीकी मांगों के अनुरूप इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में भी नये पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   एनपीए वसूली को चलेगा युद्ध स्तर पर अभियान, लक्ष्य पूरा न करने पर होगी कार्रवाई

इसी क्रम में डॉ० राजेश उपाध्याय, कुलसचिव वी०मा०सिं० भ० उ० त० वि०वि० द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया गया कि रजत जयंती वर्ष समारोह में राज्य के पॉलीटेक्निकों तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को समाहित करके राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता तथा तकनीकी नवाचार के उद्देश्य से 10T, AI तथा Coding की तकनीक आधारित हैकाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। माननीय मंत्री जी से प्रेरित होकर उनके मार्गदर्शन को अमल में लाकर हम सभी लोग निरन्तर इस प्रकार से प्रयासरत है कि इस राज्य के तकनीकी संस्थानों के छात्रों का समग्र रूप से तकनीकी विकास हो सके।

ये भी पढ़ें:   सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा स्व. धर्मवीर सिंह जी की स्मृति में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी वितरण

दिनांक 07 नवम्बर 2025 को राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थूवाला, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य भर के विभिन्न पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं में नवाचार तथा बौद्धिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किये गये हैकाथॉन प्रतियोगिता के माध्यम से हैकाथॉन मॉडलों की प्रदर्शनी हेतु लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी माननीय मंत्री जी एवं सचिव महोदय द्वारा किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा AL, IOT तथा Coding पर आधारित स्मार्ट एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी, मल्टी डिसीप्लीनरी, कृषि, हेल्थकेयर, ऊर्जा तथा पर्यावरण के क्षेत्रों के विभिन्न विषयों पर अपने-अपने प्रोजेक्ट मॉडलों की लाइव प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गयी। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा आयोजित क्विज ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का अपनी उपस्थिति द्वारा उत्साहवर्धन भी किया गया तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की म्यूजिकल बैंड प्रस्तुति का लुत्फ लिया गया।

समापन समारोह के दिन आयोजित हैकाथॉन प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर के ओम पाण्डे एण्ड ग्रुप प्रथम स्थान, राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के संजय सिंह रावत एण्ड ग्रुप द्वितीय स्थान तथा राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर गढवाल के अनुज कुमार एण्ड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।

स्केचिंग सोलो में राजकीय पॉलीटेक्निक पाबौ के हेमन्त सिंह प्रथम स्थान, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून के कुमकुम परमार द्वितीय स्थान, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर के शिफा सिरीन एवं राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के हर्षित ओली संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

सिंगिंग सोलो में के०एल०पी० रूड़की की अंशिका प्रथम स्थान, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजी० की अदिति भौमिक द्वितीय स्थान, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक रुद्रप्रयाग के नवल किशोर तृतीय स्थान पर रहे।

क्विज ग्रैंड फिनाले में राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी के सुयश कुमाई एवं अनुज पंवार प्रथम स्थान, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के कमल भट्ट और तरूण पंत द्वितीय स्थान, तथा जे०बी०आई०टी० देहरादून के ठाकुर नीलमणि सिंह, प्रिंसराज तृतीय स्थान पर रहे।

डान्सिंग में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून की सानिया एण्ड ग्रुप प्रथम स्थान, बी०टी०के०आई०टी० द्वाराहाट की किरन काण्डपाल एण्ड ग्रुप द्वितीय स्थान, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर की संस्कृति मिश्र एण्ड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर डॉ० मुकेश पाण्डेय, सचिव उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, आलोक मिश्रा व देवेन्द्र गिरी, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा, देश राज निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड, एम० के कन्याल, उपनिदेशक प्राविधिक शिक्षा, प्रो० अजीत सिंह, निदेशक नन्हीं परी सीमान्त इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिथौरागढ़, डॉ० अमित अग्रवाल, निदेशक इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, डॉ० संतोष कुमार, निदेशक विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट, अवनीश जैन, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून, दिनेश कन्जोलिया, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक पोखरी एवं अन्य राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ विभिन्न अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Viral Quiz Maker — OnionBuzz for WordPress Viral Subscription – WordPress plugin for creating a viral opt-in form Viralomatic – Viral News Post Generator Plugin for WordPress ViralVideo – Responsive Magazine WordPress Theme Virtual Assistant for WordPress – build your own Google Now, Siri or Cortana. Virtual – Cryptocurency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Virtual Phone Number Selling System WordPress Plugin Virtual Tour Creator for WordPress Showcase Addon Virtus – Modern Blog & Magazine WordPress Theme Virtuware – Saas & Digital Company Elementor Kit