16 October 2026

एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर ‘बीमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ, मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने फहराया निगम ध्वज

0
IMG-20260901-WA0099

देहरादून

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 70वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर 1 सितंबर 2026 को हरिद्वार रोड स्थित मंडल कार्यालय परिसर “जीवन प्रकाश” में ‘बीमा सप्ताह’ का विधिवत और उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ एलआईसी देहरादून के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री एस. पी. पंत द्वारा निगम ध्वज का आरोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड फोर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एलआईसी ने बीते 70 वर्षों के सफल सफर में देश की कई पीढ़ियों का अटूट विश्वास अर्जित किया है और जीवन बीमा के क्षेत्र में अपनी शीर्ष प्रतिष्ठा को लगातार बनाए रखा है।

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने आगे कहा कि नए व्यवसाय के सृजन से लेकर ग्राहकों के दावा निपटान (Claim Settlement) तक में एलआईसी का रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और ऊर्जावान एजेंटों के निरंतर व निष्ठावान प्रयासों को दिया।

सेवानिवृत्त कार्मिकों का हुआ सम्मान

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

उद्घाटन सत्र के पश्चात निगम की दीर्घकालिक सेवाओं और प्रगति में योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

सप्ताह भर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

निगम की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस बीमा सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह विभिन्न सामाजिक, जागरूकता एवं बीमा प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

उद्घाटन समारोह में विपणन प्रबंधक श्री विनोद थपलियाल, वी. डी. जोशी, एस. पी. सती, राजीव भारद्वाज, राजेश गुप्ता, पंकज शर्मा, एन. के. सोनी, बी. एम. देवली, प्रमोद गोयल, सरोजिनी ढौंडियाल, राजेश बब्बर तथा प्रबंधक (विक्रय) भरत सिंह चौहान सहित मंडल कार्यालय के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed