20 May 2026

देहरादून: पेनिसिया अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट से लगी आग, जान जोखिम में डालकर दून पुलिस ने बचाई मरीजों की जान

0
IMG-20260520-WA0052

आरटीआईदेहरादून (20 मई 2026): राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल (Panacea Hospital) के आईसीयू (ICU) में अचानक एसी (AC) ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर देवदूत की तरह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आईसीयू में फैले जहरीले धुएं और गैस रिसाव की परवाह न करते हुए पुलिसकर्मियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में वेंटिलेटर पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, मरीजों की जान बचाते हुए 3 पुलिसकर्मी भी धुएं की चपेट में आने से बीमार हो गए।

कैसे हुआ हादसा और कैसे चला रेस्क्यू?

ये भी पढ़ें:   देहरादून में कम लागत पर सिटी बस संचालन का प्रस्ताव, समिति ने प्रबंध निदेशक को सौंपा

आज कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। आईसीयू में लगा एसी फटने के कारण चारों तरफ गैस और दमघोंटू धुआं फैल गया था।

तत्काल एक्शन: थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जान की बाजी: पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया।

अस्पताल में भर्ती: धुएं के कारण ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीजों और घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

उच्चाधिकारियों ने जाना हाल: घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी (SSP) देहरादून और एसपी सिटी (SP City) तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कैलाश अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   जनरल खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हताहतों का विवरण

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है:

मृतक का विवरण:

वीरवती (उम्र 60 वर्ष) पत्नी अमरनाथ, निवासी: ग्राम कांवली, बल्लीवाला, देहरादून। (यह महिला अस्पताल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर थीं)।

घायल नागरिकों की सूची:

राहुल कुमार (32 वर्ष), निवासी: बिजनौर, यूपी

मुकेश (42 वर्ष), निवासी: नंदनपुर, हिमाचल प्रदेश

शंभू दास (45 वर्ष), निवासी: भगवानपुर, हरिद्वार

गोरी (ढाई वर्ष), निवासी: सहारनपुर, यूपी

दौलत सिंह (45 वर्ष), निवासी: चमोली

बेबी उर्फ पायल (नवजात)

संगीता देवी, (पता अज्ञात)

खान बहादुर, निवासी: मंगलौर, हरिद्वार

नित्यानंद (42 वर्ष), निवासी: भगवानपुर, हरिद्वार

निहाल (69 वर्ष), निवासी: बिजनौर (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

देवदूत बने ये घायल पुलिसकर्मी

दूसरों की जान बचाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने के 3 पुलिसकर्मी ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण खुद बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है:

अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक)

कानि0 बृजमोहन रावत (थाना नेहरू कॉलोनी)

कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम

 

इस साहसिक बचाव कार्य में मीडिया सेल देहरादून के अनुसार इन पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई:

उ०नि० मनोज नौटियाल (थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी)

Si धनीराम पुरोहित (चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक)

Si गिरीश बडोनी (चौकी प्रभारी जोगीवाला)

Si अमित रॉड, ASi अंशुल बर्थवाल, Asi नरेंद्र कुमार

कानि0 कमलेश सजवाण, कानि0 बृजमोहन रावत, कानि0 बृजमोहन कनवासी, कानि0 संदीप छाबड़ी, हे0कानि0 राजमोहन खत्री, कानि0 विपिन सेमवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed