24 June 2026

वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं को नम आंखों से सबने दी श्रद्धांजलि

0
Screenshot_2023-09-09-17-19-57-42_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1.jpg

देश की आवाम के के सामने एक दुखद समाचार उस वक्त सामने आया जब उन्हें पता चला की भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की लेह (लद्दाख) में मात्र 38 वर्ष की आयु में अकस्मात मृत्यु हो गई ।

विंग कमांडर अनुपम राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे, जो फ्रांस में ट्रेनिग लेकर आए थे। विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की मृत्यु के बाद उनके परिजनों में शोक की लहर है वही उत्तराखंड के लिए भी यह एक बेहद ही दुख का विषय है ।उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के आवास में पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सरकार उन्हें देने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed