26 November 2026

हरिद्वार- ट्रेन की चपेट में आकर हुई हाथी की मौत

0
Screenshot_2023-09-19-10-49-14-09_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1-1024x565.jpg

हरिद्वार में ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वन प्रभाग हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ। जब देर रात एक नर हाथी उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच हुआ था और वनकर्मी उन्हें जंगलों की ओर खदेड़ रहे थे। इस दौरान तीन में से एक हाथी रेलवे लाइन की तरफ चला गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी की मौत की खबर सुनते ही वन महकमे में हड़कंप मच गया और वन विभाग के अधिकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेंजर दिनेश नौडियाल का कहना है कि नर हाथी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है तीन डॉक्टरों का पैनल रेस्क्यू सेंटर में मृत हाथी का पोस्टमार्टम करेगा। हाथी की उम्र कितनी है पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: 5 महीने की जांच के बाद SIT ने शासन को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed