25 June 2026

डोईवाला, खुलेआम घूम रहे मगरमच्छ का हुआ रेस्क्यू

0
Screenshot_2023-09-29-12-57-36-89_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1024x816.jpg

डोईवाला सोंग नदी में कई दिनों से डेरा जमाकर रह रहे मगरमच्छ को आखिरकार सर्प मित्र भारत भूषण पेले और स्थानीय युवकों ने देर रात 8 बजे पकड़ लिया।लच्छी वाला वन विभाग की एक्सपर्ट टीम की नाकामी के बाद स्थानीय लोगों में डर और भय का माहौल था।क्योंकि केशव पूरी बस्ती के निकट सोंग नदी में यह मगरमच्छ डेरा जमाए हुए था।और इस मगरमच्छ को देखने रोजाना नदी के किनारे भीड़ जमा हो रहीं थी।अब मगरमच्छ के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली और भारत भूषण पेले को लोग धन्यवाद दे रहे है क्योंकि उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए इस मगरमच्छ को पकड़ा और वन विभाग को सौंपा हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed