19 August 2026

जिलाधिकारी ने मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

0
IMG-20260819-WA0024

 

 

बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजना, राज्य सेक्टर एवं जिला योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं की पहुंच बढ़ाने, नए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें:   पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में सरकार पूरी तरह नदारद- भुवन कापड़ी

 

जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की विभिन्न योजनाओं में पुनरावृत्ति का नियमित परीक्षण करने के साथ ही योजनाओं का मूल्यांकन लक्ष्यपूर्ति के बजाय उनकी सफलता के आधार पर करने के निर्देश दिए। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकतम लाभार्थियों तक पहुँच बनाने के लिए राज्य सेक्टर की योजनाओं को जिला योजना के माध्यम से भी आगे बढ़ाने तथा कार्प व ट्राउट मछली के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

 

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केन्द्र सरकार की देशी गोवंश से संबंधित योजना के अंतर्गत जनपद में बद्री गाय को लेकर कार्ययोजना तैयार करने तथा इसके संरक्षण, संवर्धन के साथ–साथ पशुपालकों को इससे जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि सभी विभाग अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में नवाचार पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में सीवीओ एचएस बिष्ट, जिला अर्थसंख्याधिकारी अतुल आनंद, सहायक निदेशक मत्स्य नीतीश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *