16 September 2026

भालुओं बढ़ते के हमले के बीच ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय बैठक में जिलाधिकारी कड़े निर्देश

0
IMG-20251130-WA0002

जिले के ग्रामीण और वन सीमा से सटे क्षेत्रों में भालूओं के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पंचायतराज अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भालुओं के हमले की बढ़ती घटनाओं पर ग्रामीण और वन्य क्षेत्र से लगे आबादी वाले क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों में स्थानीय बैठकों के माध्यम से भालू के हमले से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिये ।

जिलाधिकारी ने वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर ग्राम स्तर पर स्वयंसेवक समूह का गठन करने और ऐसी किसी भी घटना के बारे में वन विभाग एवं प्रशासन को तुरंत सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जनजागरुकता, आपदा प्रबंधन और पर्यावरणीय सतर्कता को जनभागीदारी से जोड़कर सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी और बाल्को भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली

जिलाधिकारी ने घटनाओं के रिकॉर्ड और वन्यजीवों की आवाजाही के आधार पर भालुओं के हमलों के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की प्राथमिकता से पहचान करके इन चिन्हित स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed