14 July 2026

डोईवाला(बड़कोट रेंज) में हाथी की मौत, मचा हड़कंप

0
IMG-20231222-WA0049.jpg

डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत बड़कोट रेंज के माजरी ग्रांट रेशम माजरी क्षेत्र में एक खेत में हाथी का शव मिला है. हाथी का शव मिलने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. हाथी के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है की यह हाथी लंबे समय से इस क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था. अब इस हाथी की मौत से से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. टीम हाथी के मौत के कारणों का पता लग रही है. वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हाथी के मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा.

ये भी पढ़ें:   बीकेटीसी अध्यक्ष पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले— बहस की चुनौती देकर पीछे हटना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं

रेंज अधिकारी बड़कोट धीरज रावत ने बताया कि यह टस्कर नर हाथी है. इसकी उम्र लगभग 12 से 13 साल के करीब थी. उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. पूर्व ग्राम प्रधान अनिल पाल का कहना है कि यह हाथी लंबे समय से इस क्षेत्र में घूम रहा था. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथी और अन्य जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने सरकार और वन विभाग से फसलों को बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:   राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले सियासत तेज, कांग्रेस ने लगा दिया सरकार के ऊपर पड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed