17 June 2026

सावधान, “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम पर साइबर ठग बना रहे हैं निशाना

0
20250524_120215

देहरादून

“ऑपरेशन सिंदूर” नाम सुनते ही दिल देशभक्ति से भर उठता है… लेकिन अब इसी नाम का इस्तेमाल कुछ साइबर ठग कर रहे हैं, लोगों की भावनाओं से खेलने और पैसे हड़पने के लिए… खुद को आर्मी वेल्फेयर से जुड़ा बताकर ये लोग  पहलगाम में शहीद हुए जवानों और आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के परिवारों की मदद के नाम पर फर्जी अकाउंट में डोनेशन मांग रहे हैं…

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड; हरियाली भी, बुलडोजर भी

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान… लेकिन अब इसी नाम का सहारा लेकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में ले रहे हैं…. ठग सोशल मीडिया पर खुद को सेना से जुड़ा बता रहे हैं… दावा कर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और आम नागरिकों के परिवारों के लिए फंड जुटा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा QR कोड और अकाउंट नंबर भी शेयर किए जा रहे हैं….जबकि भारतीय सेना की ओर से इस तरह का किसी भी प्रकार से कोई भी ऑपरेशन के लिए डोनेशन की मांग सोशल मीडिया या व्यक्तिगत खातों के माध्यम से नहीं की जाती…

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

 

अगर आपके पास भी ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर कोई मैसेज या डोनेशन लिंक आया है, तो सतर्क रहें…. पहले जांचें, फिर ही भरोसा करें… देशभक्ति के नाम पर ठगी से इस खेल में साइबर ठगों की जाल से बचें…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *