16 August 2026

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक द्वारा केंद्रीय गृह सचिव से शिष्टाचार मुलाकात 

0
IMG-20240903-WA0071

 

आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

 

मुख्य बिंदु:

 

भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई

ये भी पढ़ें:   एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

 

महिला सुरक्षा:

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।

 

पुलिस सुधार:

राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ।

ये भी पढ़ें:   स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

 

साइबर अपराध:

बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई।

 

*पुलिस बल का सशक्तिकरण:* उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

 

ये भी पढ़ें:   सांख्य योग फाउंडेशन का मल्टी स्पेशलिटी अरिहंत हॉस्पिटल तथा मनोचिकित्सक डॉ ए पी एस औलख तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर साक्षी मित्तल के साथ हुआ अनुबंध

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed