12 April 2026

कांग्रेस महिला विंग ने निकाली कैंडल मार्च, नन्ही परी को न्याय दो

0
IMG-20250917-WA0046

उत्तराखंड की मासूम बेटी नन्ही परी के साथ 2014 में पिथौरागढ़ में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाकर न्याय की उम्मीद जगाई थी। लेकिन आज, 11 वर्षों बाद, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरोपी को बरी कर देना न केवल पीड़िता के परिवार की पीड़ा को बढ़ाता है, बल्कि न्याय व्यवस्था की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

 

इस अन्याय के खिलाफ और नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर

ये भी पढ़ें:   CAU की बड़ी कार्रवाई: बागेश्वर के 7 खिलाड़ियों पर तत्काल रोक, जिला संघ को नोटिस

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, और NSUI द्वारा

आज शाम 6:30 बजे कांग्रेस भवन से घंटाघर तक एक कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

 

 

– नन्ही परी की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करना

– सर्वोच्च न्यायालय से पुनर्विचार की अपील करना

– दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करना

– न्याय व्यवस्था में जनविश्वास की पुनर्स्थापना करना

ये भी पढ़ें:   सरकारी विभाग पर ही भारी पड़ा वन कानून: चिलियानौला में सिंचाई विभाग पर केस दर्ज

 

 

मुख्य मांगें:

– सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर पुनर्विचार करे और पीड़िता को न्याय दिलाए

– बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में कोई ढील न दी जाए

– बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

– प्रदेश सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़िता के परिवार की अपील को सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाने में सहयोग क

 

ज्योति रौतेला, अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस ने कहा:  “नन्ही परी की आत्मा आज हमसे न्याय की पुकार कर रही है। यह सिर्फ एक बच्ची का मामला नहीं, पूरे समाज की अस्मिता का सवाल है। हम सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की अपील करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करे।”

ये भी पढ़ें:   पीएम मोदी के दौरा, 14 अप्रैल को रहेगा लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोड़ी टोल प्लाजा फ्री

 

इस कैंडल मार्च में प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश जी, पार्षद आयुष गुप्ता, पार्षद इतिहाद खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बंटू जी, ललित बद्री, बबलू पंवार, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुशीला बेलवाल शर्मा, सावित्री थापा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL SnapScan Payment Gateway For WooCommerce Snapster – Photography WordPress Snax – Viral Content Builder SNEWS | Eye-catching Magazine, Reviews & Newspaper WordPress Theme Sngine – The Ultimate PHP Social Network Platform Snow Mountain | Ski Resort & Snowboard School WP Snowy – Ski & Snowboarding Resort WordPress Theme SNS Anton - Furniture WooCommerce WordPress Theme SNS Kalolia – Shop WordPress WooCommerce Theme SNS Market – WooCommerce WordPress Theme