19 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के ब्राह्मण होने पर किए सवाल खड़े

0
Screenshot_2024-01-17-08-34-44-60_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर जम कर निशान साधा है। उन्होंने महेंद्र भट्ट के ब्राह्मण होने पर सवाल खड़े किए हैं। करन माहरा ने महेंद्र भट्ट के ब्राह्मण होने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ब्राह्मण बहुत सौम्य होते हैं। ब्राह्मण ज्ञाता होता है, लेकिन महेंद्र भट्ट में कोई चीज दिखाई नहीं देती है। आगे उन्होंने कहा कि जब श्रीनगर से चुनाव होते थे तो उनकी जमानत जप्त होती थी। वह तो राम लहर चली और यह भी तर गए, क्योंकि राम के नाम पर तो पत्थर भी तर जाता है। जोशीमठ का हाल उनके रहत हुए जो हुआ अगर कोई और विधायक होता तो ऐसा नहीं होता, जब रैणी की घटना घटी तो इन्होने सदन में एक बार भी यह मुद्दा नहीं उठाया और आज जोशीमठ बर्बाद हो गया है। और वह हमें कहते हैं कि कांग्रेसी राक्षस है मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर तो तुम राजनीति कर रहे हो। आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित किए गए चार मठ है उनके शंकराचार्ययों को तक का अपमान कर दिया है। आगे करन कहते हैं कि महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि 22 तारीख को जो वहां नहीं पहुंचेगा वह वह रामद्रोही होगा, मेरे रोम रोम में मेरी सांसों में राम है। मैं जहां से राम को याद करूंगा राम वही हो जाएंगे मुझे अयोध्या जाने की क्या जरूरत है। महेंद्र भट्ट को बताना चाहिए की 100 करोड़ से ज्यादा लोग अगर अयोध्या 22 तारीख को नहीं पहुंचेंगे तो वह सभी रामद्रोही हो जाएंगे। आगे करन ने कहा कि महेंद्र भट्ट को बताना चाहिए कि प्रदेश भर में जो अक्षत बीजेपी द्वारा बांटे जा रहे हैं उसकी परंपरा क्या है। क्या मूर्ति स्थापना से पहले ही अक्षत बांटे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

 

बाइट करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed