15 August 2026

कांग्रेस ने बुलाई संविधान बचाओ रैली और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का फोन हो गया चोरी

0
Oplus_131072

Oplus_131072

कांग्रेस पार्टी ने आज संविधान बचाओ रैली का आह्वान कर रखा था इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शिरकत की वहीं रैली के दौरान मंच पर ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का फोन चोरी हो गया।

 

फोन चोरी की जानकारी जब हमने लेने की कोशिश की और करन माहरा के फोन पर ही फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ हो रखा है। इसके बाद हमने कांग्रेस के और करन माहरा के एक नजदीकी से इस बात की और जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:   स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

जब हमने बात की और जानने की कोशिश की की किस तरह से करन माहरा का फोन चोरी हुआ तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ ही मंच पर मौजूद थे जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो उसके बाद एक भीड़ सचिन पायलट से मिलने के लिए मंच पर चढ़ने लगी और देखते ही देखते उनका फोन चोरी हो गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में जल्द मातृ शक्ति को मिल सकता है फ्री बस का तोहफा, मसौदा हो गया तैयार

 

उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है, अभी हम इंतजार कर रहे हैं कि गलती से कोई फोन लेकर अगर चला गया हो तो वह वापस कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed