15 October 2026

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट लाने के लिए सीएम धामी जाएंगे लंदन

0
IMG-20230829-WA0040.jpg

उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed