29 November 2026

पेपर लीक मामले में सीएम धामी ने की CBI जांच की संस्तुति, कई लोगों का बिगड़ा खेल

0
Screenshot_2025-09-29-15-55-44-98_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी है। उन्होंने धरना दे रहे युवाओं से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके लिए युवाओं को नामों की लिस्ट देनी होगी।धामी ने युवाओं को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

 

सीएम धामी के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है साथ ही अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि पर्दे के पीछे पेपर लीक मामले में जो लोग छिप रखे थे उनके चेहरे भी सामने आएंगे।

इसके साथ ही इस छात्र आंदोलन की आड़ में कई लोग अपनी राजनीति चमका रहे थे। छात्रों का आंदोलन था बावजूद मंच पर छात्र कम और राजनीति कर रहे नेता ज्यादा नजर आ रहे थे। जिसके बाद इनकी राजनीति अब इस मामले में तो थम गई है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले

 

सीएम धामी के आश्वासन के मुख्य बिंदु:

 

-सीबीआई जांच की संस्तुति: सीएम धामी ने युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति की है।

– मुकदमे वापस लेने की बात: उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

– नामों की लिस्ट की मांग: सीएम धामी ने युवाओं से नामों की लिस्ट देने को कहा है ताकि मुकदमे वापस लिए जा सकें।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट,रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय

– नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई: धामी ने कहा है कि नकल माफियाओं को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed